Timeline Updates

*गायत्री शक्तिपीठ इंदिरा नगर, चंद्रपुर, महाराष्ट्र ने निकाली विशाल व्यसनमुक्ति रैली..* चंद्रपुर :

*गायत्री शक्तिपीठ इंदिरा नगर, चंद्रपुर, महाराष्ट्र ने निकाली विशाल व्यसनमुक्ति रैली..*

चंद्रपुर :- गुरुवार 31 मार्च को अंतरराष्ट्रीय व्यसनमुक्ति दिवस पर गायत्री परिवार चंद्रपुर की इंदिरानगर शाखा द्वारा विशाल व्यसनमुक्ति जनजागरण रैली का आयोजन किया गया.
रैली में युवा मंडल, प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल और विशेषकर वहां की बाल संस्कारशाला के नन्हे नन्हे बच्चे भी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक शामिल हुए..
बच्चों समेत रैली में शामिल सभी उत्साही परिजन अपने हांथों में व्यसन के दुष्परिणाम दर्शाती बोधक तख्तियां लिए व्यसन की घातकता एवं उससे दूर रहने के नारे लगाते लोगों को जनजागरण का संदेश देते चल रहे थे..
पूरे परिसर में व्यसन विरोधी जनजागरण का संदेश देती रैली वापिस गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर विसर्जित हुई..

Releted News

Loading...

Categores