Timeline Updates

गायत्री परिवार ने 5 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर दिया नशा मुक्ति का सन्देश

अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा भोपाल  द्वारा नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बोर्ड ऑफिस चौराहे से व्यापम चौराहे तक 5 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनाई गई।महिलाओं ने अपने हाथों में बैनर लेकर जागरूकता सन्देश दिए। जानकारी के अनुसार इतनी बड़ी मानव श्रृंखला यहाँ पहली बार बनाई गई। जो गायत्री शक्तिपीठ से होती हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा और लिंक रोड और नई मार्किट होते हुए राजभवन तक बनी।                                                                          ग्लोबल एबल टोबको सर्वे 2016 -१७ के अनुसार मप्र में पहले तम्बाकू सेवन वालो की संख्या 39.5% थी। जो 2017-18 में घटकर 34.2 %  तक पहुँच गयी है। सर्वे के अनुसार 15 से 17 साल के एक प्रतिशत युवा नशे से दूर हैं। आज की स्थिति को देखते हुए गायत्री परिवार का ये प्रयास समाज में युवाओं  को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।

Releted News

Loading...

Categores