-समारोह में जुटेंगे गायत्री परिवार के एक लाख वरिष्ठ कार्यकर्ता
एनबीटी, लखनऊ : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से नशा मुक्ति आंदोलन के तहत 8 अप्रैल को व्यसन मुक्त संकल्प समारोह का आयोजन रमाबाई मैदान में होगा। आयोजकों का दावा है कि समारोह में पूरे प्रदेश से एक लाख वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस समारोह में राज्यपाल राम नाईक जी की उपस्थिति में गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या जी संकल्प करवाएंगे।कार्यक्रम संयोजक उमानंद शर्मा ने बताया कि समारोह में सभी प्रकार के नशों से मुक्ति का संकल्प लिया जा रहा है। बीते डेढ़ साल में एक करोड़ संकल्प हस्ताक्षर करवाए गए हैं। यह हस्ताक्षर पत्र राज्यपाल को सौंप कर मांग की जाएगी कि वह प्रदेश को नशा मुक्त घोषित करवाने की दिशा में आवश्यक पहल करें। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से रमाबाई मैदान के चारों ओर 8 किलोमीटर तक 20 हजार गायत्री कार्यकर्ता नशा मुक्ति, शांति, अनुशासित जागृति के लिए जन जागरण रैली भी संचालित करेंगे। जन जागरण रैली में व्यसन से होने वाले नुकसान को दर्शाती 20 झांकियां भी शामिल होंगी।