Timeline Updates

मॉस्को में विद्यार्थियों को यज्ञ के साथ दी गयी विदाई

मास्को। रूस
इस वर्ष केन्द्रीय विद्यालय मास्को में १०वीं एवं १२वीं कक्षा के विद्यार्थियों को गायत्री यज्ञ के साथ विदाई दी गयी। इस अवसर पर गायत्री परिवार के प्रतिनिधि श्री जगवीर सिंह कादियान ने बच्चों को समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, बेहतर अंक प्राप्त करने के तरीके जैसे विषयों संबंधी महत्त्वपूर्ण सूत्र दिए। गायत्री मंत्र जप को आत्मविश्वास बढ़ाने का अचूक उपाय और नीतिपूर्वक चलने वाले परहित के लिए समर्पित लोगों को गुरुदेव- माताजी का पूरा- पूरा संरक्षण और सहयोग मिलने का विश्वास दिलाया। सभी विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और सभी के रशियन मित्रों को गुरुदेव का साहित्य आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने सभी के लिए सात्विक भोज का प्रबंध भी किया था।

Releted News

Loading...

Categores