महायज्ञ संयोजन समिति का हुआ गठन, उदयभान गुप्ता बने संयोजक
28, 29, 3० एवं 31 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन, रूपरेखा बनी
बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से शक्ति संवद्र्धन 1०8 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की अनुमति मिल गई। 28 से 31 अक्टूबर चार दिन चलने वाले महायज्ञ की सभी समितियों का गठन कर दिया गया। यज्ञ के संयोजक उदयभान गुप्ता बनाए गए।
परमपूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के सूक्ष्म संरक्षण में गायत्री शक्तिपीठ पर जिला स्तरीय गोष्ठी का शुभारंभ बरेली उपजोन के समन्वयक राधेश्याम श्रीवास्तव एवं कायमगंज उपजोन समन्वयक डीपी सिंह के मुख्य आतिथ्य में गायत्री माता, गुरु पूजन के साथ हुआ। बहन शिवमबदा सिंह, पूनम अरोड़़ा एवं परिब्राजक सचिन देव के प्रज्ञागीत एवं वेद मंत्रोच्चार से आह्वान किया। मुख्य वक्ता उपजोन समन्वयक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि धर्म के कार्य में जिम्मेदारी मिलना कोई पद नहीं है। हम सब गुरुदेव के डाकिया हैं। आप सब मूर्धन्य आत्माएं हैं। गुरुद्व ने भेजा है। जिनसे काम लेना है, वही आए। उन्होंने जोश देखकर कहा कि यह आयोजन अभी तक के सभी आयोजनों से भव्य होगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान के रूप में करें। जिले के हर गांव तक यज्ञ के निमित्त निमंत्रण पत्र पहुंचना चाहिए। ग्राम तीर्थ यात्रा में प्रभातफेरी, गोष्ठी और एक कुंडीय यज्ञ अथवा दीपयज्ञ अवश्य करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह यज्ञ एक धनाढ्य भी करवा सकता है, मगर नहीं। गुरुदेव का संदेशा जनभागीदारी का है। एक व्यक्ति एक किलो अन्न और एक रुपया ही काफी है।
कायमगंज उपजोन समन्वयक श्री सिंह ने एक के बाद एक समितियों का गठन किया। इसमें सभी ने सर्वसम्मति, स्वेच्छा से अपनी रुचि के विभागों की जिम्मेदारी निर्वहन करने की बात कही। समितियों में संयोजन समिति में मुख्य उदयभान गुप्ता, मृदुलेश यादव, माया सक्सेना एवं पदेन सदस्य के रूप में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र, बिसौली के ज्ञानेंद्र भारद्वाज, कुंवरगांव के शेर सिंह रहेंगे। वित्त समिति रामचंद्र प्रजापति, प्रचार समिति प्रशांत दीक्षित, मीडिया समिति राजेश मिश्र, टैंट-साउंड-लाइट समिति एड. मघेंद्र पाल समेत स्वागत, कलश यात्रा, टोली व्यवस्था, मंच व्यवस्था, यज्ञ शाला समिति, पुस्तक मेला, संस्कार शाला, दीपयज्ञ व्यवस्ता, सुरक्षा, आवास, एवं भोजनालय समिति जैसी विभागों के प्रभारियों की घोषणा की गई। अंत में मुख्य प्रबंध ट्रस्ट बी ज्ञानेंद्र ने पिछली बैठक में हुए संकल्पों की घोषणा की। इस मौके पर मुनीश सिंह, शोभना भारद्वाज, मनोज मिश्र, राजेश पाल सिंह, सीमा गुप्ता, ममता शर्मा, आरके सिंह, संजीव सिंह, कालीचरन, केपी सिंह, तोषी शर्मा, रजनी मिश्रा, ललतेेश आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संयोजक उदयभान गुप्ता के अध्यक्षीय संबोधन और शांतिपाठ से गोष्ठी का समापन हुआ।
आवास विकास में होगा आयोजन
यज्ञ का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति में देवत्व का विकास करना है, सो ऐसे स्थल का चयन किया गया, जहां शहर ही नहीं पूरे जनपद के लोगों का वहां आसानी से आवागमन हो सके। सर्वसम्मति से आवास विकास स्थित पोस्ट आफिस के मैदान का चयन किया गया। अब संयोजन समिति शीघ्र ही विभाग से इसकी स्वीकृति हासिल करेगी।
हर धर्म, जाति तक पहुंचे निमंत्रण
गोष्ठी में तय हुआ कि यज्ञ से हर प्राणी मात्र को ही नहीं बल्कि पेड़ पौधों को भी ऊर्जा मिलती है, सो हर धर्म, जाति, संप्रदाय के लोगों तक निमंत्रण पहुंचाया जाएगा। यज्ञ को अपने आप में कुछ अलग बनाने के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने को बड़ी रूपरेखा बना ली गई है।