नजी भूमि पर श्रीराम वाटिका एवं माता भगवती वाटिका की स्थापना
दोनों वाटिकाओं में २०१- २०१ पौधे लगाए गए
श्री राजेन्द्र सिंह गुर्जर और श्री उधमसिंह ने अपनी जमीनों पर बनाई हैं ये वाटिकाएँ।
झाँसी। उत्तर प्रदेश
ग्राम लकारा, ब्लॉक बड़ागाँव में झाँसी शाखा द्वारा पूरे आध्यात्मिक समारोह के साथ श्रीराम वाटिका एवं माता भगवती वाटिका की स्थापना की गई। इन दोनों में २०१- २०१ पौधे लगाए गए। समारोह के मुख्य अतिथि श्री जयदेव पुरोहित, चेअरमैन जिला सहकारी बैंक झाँसी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, डीएफओ झाँसी ने उपस्थित ग्रामवासियों को वृक्षों का जीवन में महत्त्व बताया। श्री राजेन्द्र दुबे ने गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे रचनात्मक आन्दोलनों की जानकारी दी।
बूँदी। राजस्थान
दिया, बूँदी ने २२ जुलाई को नगर के पं.दीनदयाल पार्क, रजत गृह कॉलोनी में वृक्षारोपण करते हुए कॉलोनी वासियों को वृक्षारोपण और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। पार्क समिति के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शर्मा, वॉर्ड पार्षद और गायत्री परिवार के सदस्यों सर्वश्री चन्द्रमोहन सिंह गौड़, सुरेश कुमार विजयवर्गीय, डॉ. बृजमोहन सोनी, उषा शर्मा, दमयन्ती, कैलाशवती सहित कॉलोनी और गायत्री परिवार के सदस्यों ने वृक्षारोपण में भाग लिया। पूरे पार्क में छायादार वृक्षों की पौध लगाई गई।
शिक्षण संस्थानों में बृहत् वृक्षारोपण
टूंडला, फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश
महिला मण्डल टूंडला ने नगर के राजकीय कन्या इ. कॉलेज में बृहत् वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मण्डल कार्यवाहक सुश्री क्षमा चौधरी के अनुसार २४ जुलाई के इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक- विद्यार्थी और गायत्री परिवार के समर्पित स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर ३०० पौधे रोपे गए।
जमशेदपुर। झारखंड
सरायकेला में कन्या कौशल शिविर आयोजित किया गया। नवयुगदल, टाटानगर ने प्रशिक्षणार्थी बहिनों को स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों को अपनाते हुए सभ्य समाज के निर्माण में सहयोगी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिस कॉलेज में प्रशिक्षण चल रहा था, उसके परिसर में वृक्षारोपण का विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हुए१०१ पौधे भी रोपे गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित कॉलेज निदेशक श्री डालिया भट्टाचार्य, श्री रामकृष्ण सिन्हा, श्री गुरुदेव महतो और नवयुगदल के दीपक कुमार ने वृक्षारोपण का महत्त्व प्रतिपादित करते हुए इस अभियान से निरंतर जुड़े रहने और गति देने की प्रेरणा दी।